Truke TWS Buds S2 भारत में लॉन्च, सिर्फ 499 रुपये में खरीदने का मौका, 10 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Apr 2022 04:47 PM IST
सार

कंट्रोल के लिए दोनों बड्स के साथ टच का सपोर्ट है। इसके अलावा Truke TWS Buds S2 के साथ वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
Truke TWS Buds S2 launched in India you can buy it at Just Rs 499
Truke TWS Buds S2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ट्रूक ने एक और शानदार टीडब्लूएस बड्स S2 को भारत में लॉन्च किया है। Truke TWS Buds S2 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 499 की विशेष मूल्य पर 24 अप्रैल तक खरीदा जा सकेगा। ये ईयरबड्स सबसे लोकप्रिय टीडब्लूएस बड्स S1 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट से तीन रंगों - काला, नीला और सफेद में खरीदा जा सकेगा।

    ये नए ईयरबड्स अनेक प्रीमियम फीचर्स से लैस मिलेंगे। इनकी खूबियों में स्मार्ट एप्लीकेशन के जरिए कस्टमाइज करने के लिए 20 प्रिसेट ईक्यू मोड्स शामिल हैं। साथ ही इसमें स्लाइड-एंड-शेयर टेक्नोलॉजी के साथ एक शानदार स्लाइडिंग केस लगा है जो वन-स्टेप इंस्टैंट पेयरिंग की सुविधा प्रदान करता है। ये बड्स 48 घंटे तक का बेमिसाल कुल प्लेटाइम भी ऑफर करते हैं और एक चार्ज पर 10 घंटे तक चल सकते हैं।

    विज्ञापन

    इन बड्स में क्वॉड-माइक है जिसके साथ एनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ईएनसी) मिलता है। बड्स के साथ 55 एमएस तक की अल्ट्रा लो लैटेंसी मिलती है जो कि गेमिंग के लिए है। कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ 5.1 मिलता है। बड्स में 10 एमएम डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि ट्रूक ने हाल ही में मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। कंट्रोल के लिए दोनों बड्स के साथ टच का सपोर्ट है। इसके अलावा Truke TWS Buds S2 के साथ वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें