Toreto Remix Duo Review: चार्जर के साथ ब्लूटूथ स्पीकर का भी आनंद

घरेलू ऑडियो मैन्युफैक्चरर कंपनी टोरेटो (Toreto) ने कुछ दिन पहले ही रीमिक्स नाम से अपना एक नया चार्जर पेश किया है जिसमें ब्लूटूथ स्पीकर का भी सपोर्ट है यानी रीमिक्स चार्जर के जरिए आप अपना फोन भी चार्ज कर सकेंगे और इसका इस्तेमाल ब्लूटूथ स्पीकर के तौर पर भी कर सकेंगे। दरअसल इस डिवाइस को उनलोगों के लिए पेश किया गया है जो चार्जर के साथ-साथ स्पीकर का भी आनंद लेना चाहते हैं। इस टू इन वन चार्जर को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू देखते हैं।
Toreto Remix Duo की स्पेसिफिकेशन और कीमत

Remix Duo चार्जर की क्षमता 2.4A है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट भी है। इसमें 3वॉट का स्पीकर मिलेगा। शानदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें 400mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.0 और दो यूएसबी पोर्ट हैं। टोरेटो रीमिक्स डुओ की कीमत 1,999 रुपये है और आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसमें TWS टेक्नोलॉजी दी गई है जिसका मतलब यह है कि आप दो स्पीकर्स को एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं।
Toreto Remix Duo की परफॉर्मेंस

हमने काफी दिनों बाद एक ऐसी डिवाइस का रिव्यू किया जो कि वाकई कमाल की है और इस इनोवेशन को देखकर कहा जा सकता है कि टोरेटो इनोवेशन को लेकर गंभीर है और वह इस पर काम भी कर रही है। इस चार्जिंग एडाप्टर में आपको फास्ट चार्जिंग मिलती है, दो यूएसबी पोर्ट मिलते हैं जिनके साथ आप एक बार में दो मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 3 वॉट का स्पीकर दिया गया है जिसकी आवाज एक कमरे के लिए काफी है।

स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी से लेकर ऑडियो क्वालिटी तक को लेकर कोई शिकायत नहीं है। आवाज साफ-साफ आती है। फुल वॉल्यूम करने पर भी आवाज खराब नहीं होती है, हां यह भी बात है कि आप किसी तीन वॉट के स्पीकर से बेहतरीन बेस की उम्मीद नहीं कर सकते। इसमें टीडब्ल्यू टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से आप टोरेटो के दो स्पीकर को एक साथ कनेक्ट करके प्ले कर सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलता है जो कि कनेक्टिविटी में काफी मदद करता है। यदि यह स्पीकर पहले से किसी डिवाइस से पेयर्ड है तो इसे ऑन करते ही यह कनेक्ट हो जाता है।

स्पीकर को आपको चार्ज करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब आप फोन चार्ज करेंगे तो यह उसी दौरान चार्ज हो जाएगा। हां, इसकी कीमत थोड़ा अधिक है, क्योंकि चार्जिंग एडाप्टर के लिए कोई 2 हजार रुपये तो खर्च नहीं ही करेगा। तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप कोई दमदार स्पीकर नहीं चाहिए, मतलब आपको एक औसत ब्लूटूथ स्पीकर के साथ चार्जर चाहिए तो आप इसे खरीद सकते हैं, क्योंकि इस स्पीकर से आपका दो काम हो जाएगा। वहीं यदि आप किसी अच्छे स्पीकर की तलाश में हैं तो यह डिवाइस आपके लिए नहीं है। दो हजार रुपये की रेंज में आपको कई बढ़िया ब्लूटूथ स्पीकर मिल जाएंगे।