सेल में आते ही 1.3 करोड़ रुपये में बिका सबसे पुराना iPhone, जानें इसकी खासियत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 17 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

पहली जेनरेशन के आईफोन को इससे पहले भी लाखों रुपये में खरीदा गया है। इस फोन को 63,000 डॉलर यानी करीब 52 लाख रुपये में खरीदा गया था।

विज्ञापन
The oldest iPhone sold for Rs 1.3 crore on auction know its specialty
Apple - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    पहली जेनरेशन के एक आईफोन ने एक नीलामी में बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिका में हुई इस नीलामी में इस आईफोन को 158,000 डॉलर (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) में बेचा गया है। एपल के फ्लैगशिप और सबसे सफल डिवाइस की पहली जेनरेशन को 29 जून 2007 को अमेरिका में पेश किया गया था। इस आईफोन को 4 जीबी और 8 जीबी तक स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया गया था।

    Appleinsider के अनुसार, LCG नीलामी की 2023 ग्रीष्मकालीन प्रीमियम नीलामी में दूसरे लॉट में इस आईफोन को शोकेस किया गया, जो 30 जून से 16 जुलाई तक चली। इस आईफोन के लिए कुल 28 बोलियां आईं। शुरुआती बोली 10,000 डॉलर यानी 8.20 लाख रुपये की आई जबकि सबसे बड़ी बोली 158,644 डॉलर यानी 1.3 करोड़ रुपये की लगी।

    विज्ञापन

    एपल इनसाइडर के अनुसार, ओरिजनल 4 जीबी वाले आईफोन को लिमिटेड प्रोडक्शन के कारण एक्सक्लूसिव माना जाता है। एपल ने शुरुआती दिनों में कम क्षमता वाले मॉडल के लिए 'पिछली बिक्री' का हवाला देते हुए 8 जीबी वेरियंट को 100 डॉलर अधिक कीमत यानी 599 डॉलर में पेश किया था। 499 डॉलर कीमत वाले 4 जीबी आईफोन को 5 सितंबर, 2007 को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा जो आईफोन 1.3 करोड़ की कीमत में बेचा गया सील्ड पैक फोन है और एक्सेप्शनल कंडीशन में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें