Tecno Spark Go भारत में 1 सितंबर को होगा लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी पावरफुल बैटरी

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Sun, 30 Aug 2020 08:45 PM IST
Tecno Spark Go to be launched in India on September 1, will get powerful battery with big screen
Tecno Spark Go 2020 - फोटो : Twitter/ @TecnoMobileInd

    Tecno Spark Go 2020 भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे 1 सितंबर को लॉन्च करेगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर इस स्मार्टफोन को टीज किया गया है। बता दें कि कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इसे टीज किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के Go Spark सीरीज का नया मॉडल होगा। इसमें यूजर्स को बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। दरअसल कंपनी इसका ‘Big B of Entertainment’ के नाम से प्रचार कर रही है, जिसके बाद इसमें बड़ा डिस्प्ले दिए जानें की संभावना और बढ़ गई है।

    कंपनी के ट्विटर अकाउंट पर स्मार्टफोन को लेकर किए जा रहे प्रचार को देखा जाए, तो इसमें पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया जा सकता है। कंपनी के आने वाले इस नए स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें राउंडेड कॉर्नर वाला डिजाइन भी दिया जा सकता है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक Tecno Spark Go 2020 में 2GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें ग्राहकों को बड़ी स्क्रीन मिल सकती है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल्स होगा। इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस 320ppi तक हो सकती है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी इसमें मीडियाटेक MT6761D चिपसेट प्रोसेसर दे सकती है। इसमें क्वाड कोर Cortex-A53 PowerVR GE8300 जीपीयू दिया जा सकता है। इसके रियर और फ्रंट में कैमरे का कैसा सेटअप रहेगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है। फोन के कैमरे एवं अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    बता दें कि Tecno ने हाल ही में अपने Spark 6 Air को 8,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार इस स्मार्टफोन को फुल चार्ज करने पर यह एक महीने तक चलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें