TECNO SPARK 7 Pro भारत में हुआ लॉन्च, 48MP कैमरे वाले इस फोन की कीमत है 10 हजार रुपये से कम
10 हजार रुपये में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले फोन भारतीय बाजार में बहुत ही कम हैं। TECNO SPARK 7 Pro में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है।

विस्तार
टेक्नो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन TECNO SPARK 7 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। TECNO SPARK 7 Pro को 48 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। 10 हजार रुपये में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले फोन भारतीय बाजार में बहुत ही कम हैं। TECNO SPARK 7 Pro में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है।
TECNO SPARK 7 Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। यदि आप एसबीआई के कार्ड से फोन को खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की कीमतें क्रमशः 8,999 रुपये और 9,900 रुपये हो जाएंगी। फोन की बिक्री 28 मई से अमेजन इंडिया से होगी। फोन तीन कलर वेरियंट Alps ब्लू, Spruce ग्रीन और मैग्नेट ब्लैक में मिलेगा।
TECNO SPARK 7 Pro की स्पेसिफिकेशन

फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS v7.5 है। TECNO SPARK 7 Pro में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसका फायदा आपको गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में मिलेगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।
TECNO SPARK 7 Pro का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लें 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर ƒ/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस एआई है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है जिसे जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है। कैमरे के साथ वीडियो बोकेह, वीडियो ब्यूटी, 2K रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, आई ऑटोफोकस जैसे मोड्स मिलेंगे।
TECNO SPARK 7 Pro की बैटरी
टेक्नो ने अपने इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जिसे लेकर 15 घंटे गेमिंग और 23 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, डुअल सिम वीओएलटीई और ट्रिपल कार्ड स्लॉट है।
- Motorola Edge S Pioneer एडिशन हुआ लॉन्च, डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है यह फोन
- Apple WWDC 2021 का हुआ एलान, 7 जून को होगा इवेंट, जानें क्या-क्या हो सकता है लॉन्च
- 2021 में सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बना POCO, पहली तिमाही में 300 फीसदी की ग्रोथ
- Clubhouse एंड्रॉयड एप की दीवानगी, चार दिन में डाउनलोडिंग एक करोड़ के पार