Tecno Phantom X भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है प्रीमियम फोन जैसी कर्व्ड डिस्प्ले
Tecno Phantom X के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टेक्नो के इस फोन आईसलैंड ब्लू और समर सनसेट कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अमेजन से 4 मई से होगी।

विस्तार
टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Phantom X को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Phantom X को भारत में 90Hz की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और डुअल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया गया है। Tecno Phantom X में 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 5 जीबी तक वर्चुअल रैम है। Tecno Phantom X का मुकाबला Vivo V23e 5G, Oppo F21 Pro और Samsung Galaxy M53 5G जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा।
Tecno Phantom X की कीमत
Tecno Phantom X के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। टेक्नो के इस फोन आईसलैंड ब्लू और समर सनसेट कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री अमेजन से 4 मई से होगी। फोन के साथ ग्राहकों को 2,999 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर और वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। Tecno Phantom X को ग्लोबल मार्केट में पिछले साल लॉन्च किया गया था।
Tecno Phantom X की स्पेसिफिकेशन
Tecno Phantom X में एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 8.0 है। इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। Tecno Phantom X में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-G76 GPU और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Tecno Phantom X का कैमरा
Tecno Phantom X में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ लेजर फोकस है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। रियर कैमरे के साथ 108MP अल्ट्रा एचडी मोड, सुपर नाइट मोड और एआई पोट्रेट मोड है। कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। सेल्फी के लिए दो कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में डुअल फ्लैश लाइट भी है।
Tecno Phantom X की बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट के साथ इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। बैटरी को लेकर 20 मिनट में 50 फीसदी की चार्जिंग का दावा किया गया है। फोन के साथ बॉक्स में 33W का एडाप्टर मिलेगा।