Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition: फोन में मिलेगा रंग बदलने वाला बैक पैनल, इस दिन होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 11 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले और 5,000 mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition launching in India next week specifications price features
Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition - फोटो : Tecno

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Tecno) ने अपने नए कलर चेंजिंग स्मार्टफोन Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने घोषणा करते हुए कहा कि फोन को इस हफ्ते ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस फोन को कलर चेंजिंग बैक पैनल डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन को अमेजन इंडिया पर भी लिस्ट कर दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की सपोर्ट भी मिलेगा। चलिए जानतें हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

    हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन फोन को 20,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन को कंपनी ने पहले ग्लोबली लॉन्च किया था। इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 275 डॉलर यानी करीब 21,900 रुपये रखी गई थी। इस फोन को भारत में भी इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    Tecno Camon 19 Pro में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन को एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 8.6 के साथ पेश किया जाएगा। Tecno Camon 19 Pro Mondrian edition में मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम के सात 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    amon 19 Pro Mondrian edition को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल और साथ में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी मिलेगा। फोन में दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का पोट्रेट मोड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में बैटरी की बात करें तो इसमें में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें