Syska WPB1002 Review: 10W की वायरलेस चार्जिंग वाला मेड इन इंडिया पावरबैंक
इस पावरबैंक में दो यूएसबी आउटपुट और एक टाईप-सी पोर्ट है, जबकि चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

विस्तार
घरेलू कंपनी सिस्का (Syska) ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने 10000mAh के पावरबैंक Syska WPB1002 को लॉन्च किया है। सिस्का के इस पावरबैंक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चार्जिंग पोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है यानी यदि आपके फोन या किसी अन्य गैजेट में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है तो आप उसे इस पावरबैंक के जरिए चार्ज कर सकते हैं। Syska WPB1002 को हमनें कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू जानते हैं...
Syska WPB1002 Review: स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस पावरबैंक में 10000mAh की लि पॉलिमर बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें 80वॉट तक की फास्ट चार्जिंग और 10 वॉट की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें डुअल पोर्ट है और एलईडी लाइट इंडिकेटर भी है। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि यह शॉक प्रूफ है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है।

Syska WPB1002 Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस पावरबैंक की बॉडी प्लास्टिक की है, लेकिन कॉम्पैक्ट है। हाथ में अच्छी ग्रिपिंग बनती है। वायरलेस चार्जिंग वाले हिस्से में चार्जिंग के लिए कलर मार्किंग की गई है और उसके ठीक ऊपर वायरलेस चार्जिंग इंडिकेटर भी है। बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है और कंपनी के दावे के मुताबिक यह शॉकप्रूफ भी है। इसमें 11 लेयर्स प्रोटेक्शन है और इसे ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इस पावरबैंक का वजन भी ज्यादा नहीं है तो डिजाइन को लेकर हमें कोई समस्या नहीं है।

Syska WPB1002 Review: कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस पावरबैंक में दो यूएसबी आउटपुट और एक टाईप-सी पोर्ट है, जबकि चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। सभी पोर्ट आमने सामने हैं और बगल में पावर बटन दिया गया है। पावरबैंक के साथ बॉक्स में एक टाईप-सी केबल भी मिलेगा। बैटरी लेवल के लिए इसमें चार एलईडी इंडिकेटर्स हैं।

Syska WPB1002 Review: परफॉर्मेंस
अब जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो इस पावरबैंक को फुल चार्ज करने के बाद हमने दो बार आईफोन 12 मिनी को फुल चार्ज किया। इसके बाद बैटरी खत्म हो गई। चार्जिंग के दौरान हमें फास्ट चार्जिंग का बढ़िया सपोर्ट मिला और हम करीब 45 मिनट में फोन को फुल चार्ज करने में सफल रहे। इस पावरबैंक से आप एक साथ दो डिवाइस को आराम से चार्ज कर सकते हैं।

- Oppo F19 Pro Quick Review: डिजाइन बढ़िया है लेकिन क्या फोन भी शानदार है?
- Samsung Galaxy A12 Quick Review: कितना दम है सैमसंग के इस मिडरेंज स्मार्टफोन में?
- LG K42 Quick Review: 10,990 रुपये में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन
- Samsung Galaxy M12 Quick Review: 10,999 रुपये में एक आकर्षक डिजाइन वाला स्मार्टफोन