साउंडकोर ने भारत में लॉन्च किया दमदार साउंडबार, घर को बना देगा थिएटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

100 वॉट के आरएमएस के साथ साउंडबार मनोरंजन के हर पहलू को बढ़ाता है, चाहे वह आपका लिविंग रूम हो या मनोरंजन के मकसद से बनाया गया एंटरटेनमेंट रूम हो। यह आपको फिल्म देखते समय थियेटर जैसा अनुभव प्रदान करता है।

विज्ञापन
Soundcore strengthens its audio portfolio launches Infini soundbar priced at Rs 9999
Soundcore Infini - फोटो : amarujala

    विस्तार

    साउंडकोर बाई अंकर ने अपने नए बजट साउंडबार-इनफिनी को भारत में लॉन्च किया है। इनफिनी अपने बिल्ट-इन ड्यूल बास पोर्ट डिजाइन और शानदार आवाज के साथ दर्शकों को घर में सिनेमाघरों जैसा शानदार अहसास देता है। यह प्रॉडक्ट 18 महीने की वॉरंटी के साथ भारत में केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

    प्रीमियम ब्लैक फिनिश के साथ आकर्षक और स्टाइलिश डिजाइन में निर्मित यह साउंडबार किसी भी घर की खबसूरती को और बढ़ा देता है। यह टीवी में आराम से फिट होता है या इसे किसी भी डिवाइस पर बिना परेशानी के लगाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    100 वॉट के आरएमएस के साथ साउंडबार मनोरंजन के हर पहलू को बढ़ाता है, चाहे वह आपका लिविंग रूम हो या मनोरंजन के मकसद से बनाया गया एंटरटेनमेंट रूम हो। यह आपको फिल्म देखते समय थियेटर जैसा अनुभव प्रदान करता है। यह पोर्टेबल डिवाइस मूवीज देखते हुए, म्यूजिक सुनते समय या दूसरे एंटरटेनमेंट सेशन के दौरान 360 डिग्री की संतुलित साउंड और शानदार बास देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साउंडबार दो टॉप-नॉच सब वूफर्स, मिड-रेंज ड्राइवर्स के साथ मिलता है। इसमें ट्वीटर्स को प्रभावी एंप्लिफायर्स के साथ ड्यूल बास रिफ्लेक्स पोटर्स से जोड़ा जाता है। इस असाधारण कॉम्बिनेशन के साथ कंपनी की बास अप टेक्नोलॉजी मिलकर हैरतअंगेज रूप से साउंडबार से निकलने वाली आवाज को काफी स्पष्ट और गहरा बनाती है।

    इसके अलावा यह साउंडबार मूवी, म्यूजिक और डायलॉग्स के तीन मोड्स से लैस है, जो शानदार अनुभव के लिए उपभोक्ताओं को कस्टमाइज्ड अकॉस्टिक्स देता है। आप अपने मूड के अनुसार साउंडबार की आवाज बदल सकते हैं। आप इसमें बीट्स के साथ झूमने लायक तेज संगीत की धुन सुन सकते हैं या इसे बैलेंस्ड मोड में सुन सकते हैं।

    इसे डिजिटल ऑप्टिकल, डिजिटल को-एक्सिएल और एयूएक्स कनेक्शन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसे ब्लूटुथ के माध्यम से वायरलेस तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा साउंडबार ड्यूल कंट्रोल को सपोर्ट करता है। वॉल्यूम और साउंडमोड को सुविधाजनक ढंग से नियंत्रित करने और वायर्ड और वायरलेस कनेक्शन में आसानी से स्विच करने के लिए इसमें रिमोट और बिल्ट-इन बटन बनाए गए हैं। लाइफ क्यू30 ब्लैक रंग में मिलता है, जबकि लाइफ क्यू35 गुलाबी रंग में उपलब्ध है। इसके अलावा यह हेडफोन कॉम्पैक्ट ट्रैवल केस में आते हैं, जिससे इनके इस्तेमाल में आसानी होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें