साउंडकोर बाय अंकर ने लॉन्च किया 80 वॉट का पार्टी स्पीकर ‘रेव मिनी’

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Soundcore by Anker launches 80W Party Speaker Rave Mini priced at Rs 9999
Anker Rave Mini - फोटो : amarujala

    अमेरिकी कंपनी, साउंडकोर बाय अंकर ने ‘रेव मिनी’ पार्टी स्पीकर के साथ इंडोर एवं आउटडोर पार्टी में एंट्री ली है। इस पार्टी स्पीकर की क्षमता 80वॉट की है। इसके अलावा यह पोर्टेबल भी है। यह स्पीकर वॉटरप्रूफ है और इसमें बीट से चलने वाला लाइट शो दिया गया है। इसे साउंडकोर एप के साथ पर्सनलाइज किया जा सकता है। इसके साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है।

    यह स्पीकर एक क्लासिक बूमबॉक्स की तरह पोर्टेबल और लाइटवेट है जो कि बिल्ट इन हैंडल के साथ आता है। रेव मिनी स्पीकर की बैटरी को लेकर कंपनी ने 18 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। इसमें 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह स्पीकर IPX7 सर्टिफाइड है। कंपनी का दावा है कि पानी में डूब जाने के बाद भी स्पीकर खराब नहीं होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: नई कीमत में री-लॉन्च हुई Amazfit Verge Lite, 20 दिनों का है बैटरी बैकअप

    यह स्पीकर 5.25 इंच के वूफर, 2 इंच के ट्वीटर और 525 इंच के पैसिव रेडिएटर के साथ 80वॉट के मॉन्स्टर साउंड के साथ आता है। मोबाइल एप से यूजर्स एलईडी शो को रिमिक्स बनाने या किसी गाने में साउंड इफेक्ट्स की लेयर डालने में कर सकता है। एप 3 आइकॉनिक पार्टी गेम्स के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्पीकर ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ आता है। इसमें बिल्ट इन यूएसबी पोर्ट का भी विकल्प है जिससे आप प्ले करते के दौरान भी इसे चार्ज कर सकते हैं। पार्टी के लिए तैयार स्पीकर, 20 मीटर तक की रेंज में चलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें