सोनी की नई स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च, अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ मिलेगा थियेटर जैसा मजा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 25 Jul 2022 04:59 PM IST
सार

यह टीवी अल्ट्रा एचडी OLED पेनल के साथ आती है, इसमें कोग्निटिव प्रोसेसर XR मिलता है। Sony XR OLED A80K TV एचडीआर और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Sony XR OLED A80K smart TV launch in india with ultra hd OLED Dolby vision
Sony XR OLED A80K TV - फोटो : Sony

    विस्तार

    सोनी ने अपनी नई टीवी सीरीज Sony XR OLED A80K TV को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टीवी सीरीज के तहत सोनी ने 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच वेरियंट को पेश किया है। यह टीवी अल्ट्रा एचडी OLED पेनल के साथ आती है, इसमें कोग्निटिव प्रोसेसर XR मिलता है। Sony XR OLED A80K TV एचडीआर और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है। चलिए टीवी के अन्य फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानतें हैं।

    Sony XR OLED A80K TV की कीमत

    सोनी की इस टीवी सीरीज को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 65-इंच डिस्प्ले वाले वेरियंट की कीमत 2,79,990 रुपये है, जबकि 77-इंच डिस्प्ले वाले वेरियंट की कीमत 6,99,900 रुपये है। इस दोनों वेरियंट को 22 जुलाई से सोनी सेंटर स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर और ई-कॉमर्स पोर्टल से खरीदा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक Sony XR OLED A80K TV के 5 इंच वेरियंट के कीमत की घोषणा नहीं की है।

    विज्ञापन

    Sony XR OLED A80K TV की स्पेसिफिकेशन

    सोनी की इस टीवी में अल्ट्रा एचडी OLED पेनल के साथ 3840x2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिलता है। टीवी में कोग्निटिव प्रोसेसर XR प्रोसेसर और डॉल्बी एटमॉस और DTS डिजिटल सराउंड साउंड फोर्मेट दिया गया है। Sony XR OLED A80K TV में डॉल्बी विजन, एचडीआर और HLG फोर्मेट के साथ हाई डायनामिक रेंज कंटेंट देखा जा सकता है। टीवी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें IMAX और नेटफिल्क्स के लिए अलग से एडाप्टिव कैलिब्रेटेड मोड दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Sony XR OLED A80K TV एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर काम करती है। इसमें पहले से कई सारे एप मिलते हैं, अन्य एप को एप गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। टीवी नेटफिल्क्स, यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे एप को सपोर्ट करती है। टीवी में आपको बिल्ट-इन गूगल क्रोमकास्ट भी मिलता है। टीवी की अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें एपल एयरप्ले 2 और होमकिट डिवाइस को भी कनेक्ट किया जा सकता है। टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें