Redmi के कुछ फोन हो रहे क्रैश, कंपनी ने कहा- जल्द जारी होगा नया अपडेट

क्या आप भी उन यूजर्स में से एक हैं जिनका रेडमी स्मार्टफोन एयरटेल के सिम कार्ड के साथ क्रैश हो रहा है? कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उनका शाओमी रेडमी स्मार्टफोन एयरटेल के सिम कार्ड के साथ क्रैश हो रहा है, हालांकि यह समस्या सभी रेडमी फोन के साथ नहीं है। यूजर्स का कहना है कि Redmi के फोन में Airtel का सिम लगाते ही फोन लगातार री-स्टार्ट हो रहा है।
इस समस्या के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने शाओमी और एयरटेल के खिलाफ जमकर बवाल काटा है। एयरटेल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि यह दिक्कत शाओमी की ओर से है। कई यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि एयरटेल एप में किसी बग की वजह से रेडमी के फोन क्रैश हो रहे हैं। कई यजूर्स ने यह भी कहा है कि यह समस्या पोको फोन में भी आ रही है। वहीं कई नॉन एयरटेल यूजर्स को भी इसी तरह की समस्या आने की खबर है।
एयरटेल ने कहा- समस्या शाओमी की ओर से है...
शिकायत सामने आने के बाद Airtel ने अपने एक बयान में कहा है कि शाओमी और उन्हें इस समस्या के बारे में जानकारी मिली है और दोनों मिलकर इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। शाओमी ने कहा है कि यूजर्स इसे फिक्स करवाने के लिए सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं, हालांकि कंपनी ने 36 घंटे में नया अपडेट जारी करने का भी वादा किया है, वहीं दोनों में से किसी भी कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आखिर रेडमी के फोन में यह समस्या हो क्यों रही है।
इस मामले पर भारती एयरटेल की ग्लोबल चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (सीआईओ) हरमीन मेहता ने ट्वीट करके कहा है, 'एयरटेल के कुछ ग्राहकों को एमआई फोन के साथ क्रैश होने की समस्या आ रही है। इसे दूर करने के लिए हम शाओमी के साथ काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे फिक्स किया जाएगा। हमनें एयरटेल थैंक्स एप में एक सेटिंग भी दे दी है जिससे यूजर्स की समस्या दूर हो सकती है।'
- BSNL अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा SIM कार्ड, यह है पाने का तरीका
- फेस्टिव सेल सर्वे: बिहार की महिलाओं ने जमकर खरीदीं साड़ियां तो दिल्ली वालों ने इम्युनिटी बूस्टर्स किए ऑर्डर
- Realme 6 Pro के लिए नवंबर का अपडेट, सुपर पावर सेविंग मोड के साथ मिले कई फीचर्स
- Samsung का यह स्मार्टफोन हुआ 10,000 रुपये सस्ता