Mobile Launch in Jan 2022: जनवरी में भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन, मिलेंगे एक-से-बढ़कर एक फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Jan 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
smartphones list launched in india in January 2022 with amazing latest features and price details in hindi
जनवरी 2022 में भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की सूची - फोटो : amarujala

    नया साल 2022 स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए काफी अहम रहा है। जनवरी के पहले सप्ताह ही में भारत में कई सारे फोन लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में ही दुनिया के सबसे बड़े टेक शो कंज्युमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2022) संपन्न हुआ है जिसमें कई अनोखे प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं। भारत में शाओमी ने नए साल की शुरुआत Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन के साथ की है। Xiaomi 11i HyperCharge 5G भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन है। इसमें 120W की चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज 15 मिनट में फोन की बैटरी फुल हो जाएगी। आइए उन सभी स्मार्टफोन की लिस्ट देखते हैं जिन्हें इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

    Vivo V23 Pro 5G
    Vivo V23 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    जनवरी 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन Vivo V23 5G सीरीज है। Vivo V23 5G सीरीज के तहत भारतीय बाजार में Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Vivo V23 Pro 5G भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसके रंग अपने आप बदलते हैं। Vivo V23 5G सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में डुअल सेल्फी कैमरा भी है। Vivo V23 Pro 5G की डिस्प्ले अल्ट्रा स्लिम 3D कर्व्ड है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo V23 5G सीरीज की शुरुआती कीमत 29,990 रुपये है।

    Xiaomi 11i HyperCharge 5G
    Xiaomi 11i HyperCharge 5G - फोटो : amarujala

    जनवरी 2022 में लॉन्च होने वाली फोन की दूसरी सीरीज Xiaomi 11i है। इसके तहत Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Xiaomi 11i 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। इनमें से Xiaomi 11i HyperCharge 5G भारत का सबसे तेजी से चार्ज होने वाला स्मार्टफोन है। इसके साथ 120W की चार्जिंग का सपोर्ट है जिसे लेकर दावा है कि महज 15 मिनट में फोन की बैटरी फुल हो जाएगी। Xiaomi 11i को 67W की फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। Xiaomi 11i सीरीज के इन दोनों फोन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें