फायदे का सौदा: पिछले 10 दिनों में सस्ते हुए ये तीन स्मार्टफोन, देखें सभी फोन की लिस्ट
vivo Y36 को इसी साल जून में और vivo Y02t को जुलाई में लॉन्च किया गया था। iQoo Neo 7 5G की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है, वहीं vivo Y36 की कीमत में 1,000 रुपये और vivo Y02t की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है।

विस्तार
यदि आप भी फोन खरीदने के लिए किसी ऑफर या सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। पिछले 10 दिनों में तीन फोन सस्ते हुए हैं जिनमें iQoo Neo 7 5G, vivo Y36 और vivo Y02t शामिल हैं। iQoo Neo 7 5G को इसी साल फरवरी में मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। vivo Y36 को इसी साल जून में और vivo Y02t को जुलाई में लॉन्च किया गया था। iQoo Neo 7 5G की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है, वहीं vivo Y36 की कीमत में 1,000 रुपये और vivo Y02t की कीमत में 500 रुपये की कटौती हुई है।
iQoo Neo 7 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 है। इसके अलावा इस फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,300 है। फोन में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 8200 5G प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G610 जीपीयू, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 8 जीबी तक वर्चुअल रैम है। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज है। गेमिंग के लिए फोन में ग्रेफाइट 3D कूलिंग सिस्टम है।
iQoo Neo 7 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OIS भी है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ मैक्रो और वी-लॉग समेत कई फीचर्स मिलेंगे। कैमरे के साथ नाइट मोड भी है।
- World Physiotherapy Day 2023: पांच बेस्ट फिजियोथेरेपी मोबाइल एप, नहीं पड़ेगी डॉ. के पास जाने की जरूरत
- Jawan: रियलमी के ब्रांड एंबेसडर हैं शाहरुख खान लेकिन जवान फिल्म में इस कंपनी का फोन कर रहे हैं इस्तेमाल
- फायदे की बात: इन वेबसाइट्स पर कौड़ियों के भाव बिकते हैं गैजेट्स, सिर्फ 20 हजार में मिल रहा आईफोन
- 08 सितंबर की लॉन्चिंग: टेक्नो ने लॉन्च किया नया फोन, Galaxy A54 का भी नया वेरियंट आया