Jawan: रियलमी के ब्रांड एंबेसडर हैं शाहरुख खान लेकिन जवान फिल्म में इस कंपनी का फोन कर रहे हैं इस्तेमाल
शाहरुख खान रियलमी के ब्रांड एंबेसडर हैं। रियलमी ने इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की थी। अब रियलमी के ब्रांड एंबेसडर होने के बाद पोको का फोन शाहरुख द्वारा इस्तेमाल करना उनके फैन को पच नहीं रहा है।

विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। कहा जा रहा है कि जवान फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। कुछ दिन पहले भी शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर भी लोगों में इतना क्रेज नहीं था जितना जवान को लेकर देखने को मिल रहा है। आपमें से कई लोगों ने जवान फिल्म देख ली होगी, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इस फिल्म में शाहरुख कौन-सी कंपनी का स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं?
शायद आपने गौर नहीं किया होगा, लेकिन आपको बता दें कि जवान फिल्म में शाहरुख खान पोको के फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के वीडियो के कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं जिनमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस के गेटअप में शाहरुख पोको का नया फोन Poco X4 pro इस्तेमाल कर रहे हैं, हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान रियलमी के ब्रांड एंबेसडर हैं। रियलमी ने इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की थी। अब रियलमी के ब्रांड एंबेसडर होने के बाद पोको का फोन शाहरुख द्वारा इस्तेमाल करना उनके फैन को पच नहीं रहा है।
- World Physiotherapy Day 2023: पांच बेस्ट फिजियोथेरेपी मोबाइल एप, नहीं पड़ेगी डॉ. के पास जाने की जरूरत
- ऑनलाइन भुगतान करते समय यह गलतियां पड़ सकती हैं भारी
- फायदे की बात: इन वेबसाइट्स पर कौड़ियों के भाव बिकते हैं गैजेट्स, सिर्फ 20 हजार में मिल रहा आईफोन
- 08 सितंबर की लॉन्चिंग: टेक्नो ने लॉन्च किया नया फोन, Galaxy A54 का भी नया वेरियंट आया