Shaaimu SmartFit Pro 1 स्मार्टवॉच लॉन्च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई हेल्थ फीचर्स
SmartFit Pro 1 प्योर जिंक एलॉय (Pure Zinc Alloy) बॉडी के साथ आता है। इसको तीन वेरियंट पिंक, ब्लैक,और ग्रे कलर में लिस्ट किया गया है।

विस्तार
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी Shaaimu ने अपनी पहली स्मार्टवॉच SmartFit Pro 1 को लॉन्च कर दिया है। Shaaimu ने खासतौर पर युवाओं के लिए इस वॉच को लॉन्च किया है। SmartFit Pro 1 में 1.69 इंच की वाइब्रेंट व्यू डिस्प्ले दी गई है, जो 240×280 रेजॉल्यूशन के साथ आती है। इस वॉच में फिटनेस और हेल्थ के साथ आठ स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं। SmartFit Pro 1 में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, रियल टाइम हेल्थ मॉनिटर और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Shaaimu की तरफ से आने वाली इस वॉच की कीमत 2,999 रुपये है, हालांकि खबर लिखे जाने तक इस वॉच को अमेजन पर 2,799 रुपये पर लिस्ट किया गया था। एचडीएफसी (HDFC) डेबिट कार्ड पर आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट और बिना ईएमआई कॉस्ट (EMI Cost) के फाइनेंस सुविधा भी मिलेगी।
SmartFit Pro 1 प्योर जिंक एलॉय (Pure Zinc Alloy) बॉडी के साथ आती है। इसको तीन कलर वेरियंट पिंक (Pink), ब्लैक (Black),और ग्रे (Grey) कलर में लॉन्च किया गया है। SmartFit Pro 1 को एक बार चार्ज करने पर 5 से 6 दिन तक चलाया जा सकता है, जबकि नॉर्मल यूज में यह वॉच 15 दिनों का बैटरी बैकअप देती है।