Sennheiser ने भारत में लॉन्च किए दो नए साउंडबार, मिलेगा 3D साउंड का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Aug 2023 04:56 PM IST
सार

Sennheiser ने भारत मेंAmbeo Soundbar Plus और Ambeo Sub साउंडबार पेश किए हैं। Ambeo Soundbar Plus दुनिया का पहला 7.1.4 स्टैंडअलोन साउंडबार है। Ambeo साउंडबार प्लस 7 सेंटीमीटर लंब है और इसमें सात एल्यूमीनियम ड्राइवर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Sennheiser Ambeo Soundbar Plus and Ambeo Sub launched in India
Sennheiser Soundbar - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Sennheiser ने भारत में अपने Ambeo Soundbar लाइनअप का विस्तार करते हुए दो नए साउंडबार पेश किए हैं जिनमें Ambeo Soundbar Plus और Ambeo Sub शामिल हैं। Ambeo Soundbar Plus दुनिया का पहला 7.1.4 स्टैंडअलोन साउंडबार है।

    Ambeo साउंडबार प्लस 7 सेंटीमीटर लंब है और इसमें सात एल्यूमीनियम ड्राइवर दिए गए हैं। दो ड्राइवर ऊपर की ओर फायरिंग वाले, दो साइड में और तीन आगे की ओर फायरिंग वाले हैं। इसके साथ 3D सराउंड साउंड का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    कंपनी के दावे के मुताबिक कंटेंट के हिसाब से म्यूजिक का वॉल्यूम लेवल अपने आप एडजस्ट होता है। इस साउंडबार को एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इस साउंडबार के साथ Apple AirPlay 2 का भी सपोर्ट है। इसमें क्रोमकास्ट भी सपोर्ट है। Ambeo Sub के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। इसमें 8 इंच का वूफर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Sennheiser Ambeo Soundbar Plus की कीमत 1,39,990 रुपये है और Ambeo Sub की कीमत 69,990 रुपये है। दोनों साउंडबार को कंपनी की साइट के अलावा ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें