Samsung ने भारत में लॉन्च किया पावरफुल एयर प्यूरीफायर, शुरुआती कीमत 12,990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Nov 2022 12:18 PM IST
सार

Samsung के ये नए एयर प्यूरीफायर 645 वर्ग फुट तक के बड़े क्षेत्र को कवर करते हैं। ये एयर प्यूरीफायर मास्टर बेडरूम, फिटनेस स्टूडियोज, हॉस्पिटल के कमरों और दूसरी बड़ी जगहों के लिए परफेक्ट है हैं।

विज्ञापन
Samsung Powerful Air Purifiers with IoT-enabled launched in India
Samsung Air Purifier - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने भारत में अपने पावर पैक्ड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) एनेबल्ड एयर प्यूरीफायर्स की नई रेंज लॉन्च किया है। Samsung के ये नए एयर प्यूरीफायर 645 वर्ग फुट तक के बड़े क्षेत्र को कवर करते हैं। ये एयर प्यूरीफायर मास्टर बेडरूम, फिटनेस स्टूडियोज, हॉस्पिटल के कमरों और दूसरी बड़ी जगहों के लिए परफेक्ट है हैं। नए एयर प्यूरीफायर्स-AX46 और AX32 मॉडल्स को वन-बटन कंट्रोल के साथ डिजाइन किया गया है। ये एयर प्यूरीफायर 99.97% नैनो-साइज के कण, बहुत सूक्ष्ण धूलकणों, बैक्टिरिया और एलरजेंस को हटा देते हैं।

    आईओटी का सपोर्ट होने के कारण इन एयर प्यूरीफायर को आप अपने फोन से भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा आप फोन से ही हवा की गुणवत्ता जांच सकते हैं और एयर प्यूरीफायर्स के दूसरे फंक्शंस को नियंत्रित कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    नई रेंज में एक मल्टीलेवल कैपेसिटी वाला प्योरिफिकेशन सिस्टम भी है, जो अल्ट्राफाइन डस्ट को हटाता है। इस सिस्टम में एक धुलाई किया जा सकने वाला प्री फिल्टर शामिल है, जो बड़े धूलकणों को अलग कर देता है। उसके बाद एक्टिवेटेड कार्बन डियोडोराइजेशन फिल्टर नुकसानदायक गैसों को हटा देता है। धूल कण संग्रह करने वाला फिल्टर 99.97% अतिसूक्ष्म धूल कणों को कैप्चर कर लेता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AX46 मॉडल न्यूमेरिक ईजी व्यू डिस्प्ले फीचर और लेजर PM 1.0 सेंसर के साथ आता है। सेंसर हवा की क्वॉलिटी को रियल टाइम में मॉनिटर करता है और उसमें शामिल गैसीय हिस्से की पहचान करता है। यूजर्स नतीजों को डिस्प्ले पर देख सकते हैं, जो PM 1.0/2.5/10 पॉल्यूटेंट्स के लेवल को दिखाता है। यह 4-कलर इंडिकेटर के साथ ओवरऑल एयर क्वालिटी लेवल भी दिखाता है।

    सैमसंग के AX46 और AX32 एयर प्योरीफायर को सैमसंग के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं। इनमें से AX32 को 12,990 रुपये और AX46 की 32,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों एयर प्यूरीफायर के साथ 12 महीने की वारंटी मिलेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें