सैमसंग ला रहा कम कीमत वाले दो शानदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh से होंगे लैस
सैमसंग गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई को इंफिनिटी-वी नॉच के साथ पेश किया जाएगा। दोनों फोन्स में 6.5 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग भारत में इसी महीने दो नए सस्ते फोन Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e को लॉन्च कर सकता है। इस दोनों फोन को 10 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। बता दें कि इन दोनों ही स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबली मार्केट में पेश किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी ए04 के साथ ऑक्टा कोर Exynos 85 प्रोसेसर और गैलेक्सी ए04ई के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। दोनों फोन्स के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा।
Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e के संभावित स्पेसिफिकेशन
हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन्स को भारत में लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है। ग्लोबल वेरियंट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई को इंफिनिटी-वी नॉच के साथ पेश किया जाएगा। दोनों फोन्स में 6.5 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्स का रिफ्रेश रेट मिलेगा।
प्रोसेसर की बाद करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए04 के साथ ऑक्टा कोर Exynos 85 प्रोसेसर और गैलेक्सी ए04ई के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। दोनों फोन्स के साथ 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy A04 और Galaxy A04e का कैमरा और बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी ए04 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं गैलेक्सी ए04ई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन्स के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा।
फोन की बैटरी क्षमता की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी ए04 और गैलेक्सी ए04ई के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलेगा।