New Launch: Samsung Galaxy Z Fold 6 का स्पेशल एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung के अनुसार यह स्टैंडर्ड Galaxy Z Fold 6 से 1.5mm पतला और 3 ग्राम हल्का है, जिसकी मोटाई 10.6mm और कुल वजन 236 ग्राम है। कैमरे के मामले में Samsung ने मुख्य वाइड-एंगल शूटर को 200-मेगापिक्सल तक बढ़ा दिया है, जबकि बाकी लेंस समान ही हैं।

विस्तार
सैमसंग ने अपने नए Samsung Galaxy Z Fold 6 का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन को फिलहाल कुछ ही मार्केट में लॉन्च किया गया है। नया फोन पहले वाले वर्जन के मुकाबले हल्का और पतला है। Samsung Galaxy Z Fold 6 को इसी साल की शुरुआत में पेश किया गया था। Samsung Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन के कैमरे को भी पहले से बेहतर किया गया है और डिस्प्ले को भी।
दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत KRW 2,789,600 यानी करीब 1,70,000 रुपये है। फोन को एक ही वेरियंट 16GB+512GB में और ब्लैक शैडो कलर में पेश किया गया है। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy Z Fold 6 स्पेशल एडिशन की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition के स्पेसिफिकेशन्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, जो इसे इसके पूर्व मॉडल से बेहतर बनाते हैं। इसमें 8-इंच की इंटरनल और 6.5-इंच की बाहरी स्क्रीन है, जो पहले के मॉडल से बड़ी है। आपको याद दिला दें कि स्टैंडर्ड मॉडल में 6.3-इंच की बाहरी और 7.60-इंच की इंटरनल स्क्रीन है।
- Google Photos: बैकअप के लिए अब नहीं होगी टेंशन लेने की जरूरत, ऑटोमैटिक होगा काम
- Alert: देश में हर रोज होने वाले पांच आम साइबर स्कैम, रोजाना लोगों के अकाउंट हो रहे खाली
- Jio VS VI: 666 रुपये वाला किसका प्लान है बेस्ट?
- iPhone 16 series: एक अपडेट ने कर दिया तबाह, चार्ज होते ही खत्म हो रही बैटरी, अब अपडेट से है उम्मीद