Samsung Galaxy Z Flip 5G स्मार्टफोन टीना पर हुआ लिस्ट, जल्द देगा बाजार में दस्तक
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी टीना साइट पर हुआ लिस्टमिल सकता है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्टप्रीमियम रेंज में हो सकती है कीमत

विस्तार
कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) अपने प्रीमियम हैंडसेट गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी (Samsung Galaxy Z Flip 5G) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वहीं, अब इस स्मार्टफोन को चीनी टेक साइट टीना पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं।
सर्टिफिकेशन साइट टीना के मुताबिक, अगामी गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन SM-F7070 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन में FDD/WCDMA/GSM का सपोर्ट दे सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले इस स्मार्टफोन को ब्लूटूथ सिग और गीकबेंच साइट पर स्पॉट किया गया था।
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रख सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तारीख और कीमत से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
- Redmi 9A स्मार्टफोन 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
- Realme X3, Realme X3 SuperZoom भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 5X ऑप्टिकल जूम
- Anker ने भारत में पेश किया नया TWS Liberty 2, आठ घंटे तक के बैकअप का है दावा
- Google ने ऑटो-डिलीट फीचर किया अपडेट, अपने आप डिलीट हो जाएगी आपकी लोकेशन हिस्ट्री