Galaxy Unpacked 2023: सैमसंग का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट, 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 01 Feb 2023 11:13 AM IST
सार

Galaxy Unpacked 2023 इवेंट में Samsung एक साथ अपने कई लेटेस्ट डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी बुक 3 सीरीज के फ्लैगशिप लैपटॉप्स को भी लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 List of Launching Devices Know Expected Price and Features Full Details
Samsung Galaxy Unpacked Event 2023 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट (Galaxy Unpacked 2023) में गैलेक्सी बुक 3 सीरीज और नई गैलेक्सी एस 23 सीरीज से पर्दा उठाने वाला है। यह इवेंट एक फरवरी यानी आज होने वाला है। यह इवेंट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मेसोनिक ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन आज रात 11:30 बजे से होगा। इवेंट को सैमसंग के यूट्यूब चैनल, वेबसाइट र देखा जा सकेगा। इवेंट में कंपनी एक साथ अपने कई लेटेस्ट डिवाइस को लॉन्च करने वाली है।चलिए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट में लॉन्च होने वाले नए प्रोडक्ट्स के बारे में…

    सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज, सैमसंग की अगली फ्लैगशिप और टॉप स्मार्टफोन सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S23, Galaxy S23+ और Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग के इन तीनों फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy S23 में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगी, जबकि Galaxy S23+ में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ HDR10+ का सपोर्ट होगा और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन होगी। तीनों फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और कम-से-कम 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के पहले दो फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट होगा। सेकेंडरी लेंस 12 मेगापिक्सल का मिलेगा, जो अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह भी दावा है कि Galaxy S23 Ultra में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं फोन की कीमत को लेकर भी दावा किया जा रहा है। दावे के अनुसार, Galaxy S23 के बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये होगी। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें