नई लॉन्चिंग: सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट भारत में लॉन्च, सिम कार्ड का भी है सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 18 Jun 2021 01:58 PM IST
सार

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल और LTE वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Wi-Fi मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इस टैब को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S7 FE and Galaxy Tab A7 Lite launched in India know price and specifications
samsung Galaxy Tab A7 Lite - फोटो : samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने दो नए टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया है जिनमें Samsung Galaxy Tab S7 FE और Galaxy Tab A7 Lite शामिल हैं। इन दोनों टैब को इससे पहले यूरोप में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। टैब का FE वर्जन फोन के FE वर्जन जैसा ही है। इनमें से Galaxy Tab A7 Lite सैमसंग का सबसे सस्ता टैबलेट है। आइए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    Samsung Galaxy Tab S7 FE, Samsung Galaxy Tab A7 Lite की कीमत

    Samsung Galaxy Tab S7 FE की कीमत 46,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 50,999 रुपये है। इस टैब को मायस्टिक ब्लैक, मायस्टिक ग्रीन, मायस्टिक पिंक और मायस्टिक सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    वहीं Samsung Galaxy Tab A7 Lite के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल और LTE वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Wi-Fi मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इस टैब को ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है। दोनों टैब की बिक्री 23 जून से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Galaxy Tab S7 FE के साथ HDFC के कार्ड पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही कीबोर्ड कवर पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Tab A7 Lite में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core 3.1 है। इस टैब में 8.7 इंच की WXGA+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1340x800 पिक्सल है। टैब में ऑक्टकोर प्रोसेसर है जो कि मीडियाटेक हीलियो P22T (MT8786T) है। इस टैब में 3 जीबी तक रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Galaxy Tab A7 Lite में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें 5100mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Galaxy Tab S7 FE में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है। इसमें 12.4 इंच की WQXGA डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। इसमें स्नैपड्रैगन 750G प्रोससेर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5, GPS और USB टाईप सी पोर्ट मिलेगा। इसमें AKG पावर्ड स्टीरियो स्पीकर है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है। इसके साथ S Pen स्टाइलस का भी सपोर्ट है। इस टैब में 10090mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें