सैमसंग Galaxy S9 और Galaxy S9+ की भारत में यह होगी कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 27 Feb 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus price in India revealed, pre booking starts
Samsung Galaxy S9

    बर्सिलोना में चल रहे MWC 2018 से ठीक पहले लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस की भारतीय बाजार में कीमत का खुलासा हो गया है। वहीं सैमसंग ने दोनों फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ को सैमसंग के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से 2,000 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है। वैसे को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी दोनों फोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन ट्विटर यूजर संजय बाफना के एक ट्वीट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस9 के (64GB) वेरियंट की कीमत 62,500 और 256GB वेरियंट की कीमत 71,000 रुपये होगी। वहीं गैलेक्सी एस9+ के 64GB मॉडल की कीमत 70,000 रुपये और 256GB वेरियंट की कीमत 79,000 रुपये होगी।

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus
    Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus

    गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच की क्वॉडएडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 64/256 जीबी की स्टोरेज और 3000mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S9 PLUS
    Samsung Galaxy S9 PLUS

    गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2 इंच की क्वॉडएडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 6 जीबी रैम, 64/256GB स्टोरेज और 3500mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें