Samsung Galaxy S22 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में 1,999 रुपये में शुरू, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy S22 Ultra को 8GB+128GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB मॉडल में पेश किया गया है। Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 59,900 रुपये है।

विस्तार
Samsung Galaxy S22 सीरीज की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy S22 सीरीज को 9 फरवरी को ही ग्लोबली लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एस22 सीरीज के तहत Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra लॉन्च किए गए हैं। Samsung Galaxy S22 सीरीज को 120Hz रिफ्रेश रेट और एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस सीरीज में Galaxy S22 Ultra को एस पेन के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।
Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ को 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरियंट में पेश किया गया है, जबकि Samsung Galaxy S22 Ultra को 8GB+128GB, 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB मॉडल में पेश किया गया है। Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर यानी करीब 59,900 रुपये, Galaxy S22 Plus की शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 74,800 रुपये है। Samsung Galaxy S22 Ultra की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी 89,700 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 25 फरवरी से होगी।
Samsung Galaxy S22 में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास Victus+ का सपोर्ट है। फोन की बॉडी पर Armor एल्यूमीनियम का प्रोटेक्शन है। Samsung ने फोन के साथ Eye कंफर्ट शील्ड भी दिया है जो ब्लू लाइट को फिल्टर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है जिसे 10Hz पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy S22 में 4nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।
Samsung Galaxy S22 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ ऑटोफोकस दिया गया है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3x ऑप्टिकल जूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Samsung Galaxy S22 में 3700mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 15W वायरेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर भी मिलेगा। फोन का वजन 168 ग्राम है।