Samsung Galaxy Fold आज होगा भारत में लॉन्च, खास फीचर्स से है लैस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 01 Oct 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Fold Launch In India Today Know Price And Specifications
Galaxy Fold

    कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) आज भारत में अपना पहला मुड़ने वाला स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन को पहले अमेरिका में पेश किया था। गैलेक्सी फोल्ड की खास बात है कि यह अनफोल्ड होने पर टैबलेट की तरह दिखता है। इसके साथ ही ग्राहकों को इस फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ दमदार कैमरे जैसे फीचर्स मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो सैमसंग इस फोन को 1,40,000 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारेगा।

    सैमसंग इस फोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश करेगा। साथ ही इस फोन का लॉन्चिंग इवेंट 12 बजे से शुरू हो जाएगा। कंपनी अपने यूजर्स को 24x7 ऑनलाइन सपोर्ट भी देगी। इसके साथ ही गैलेक्सी फोल्ड को चुनिंदा स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, ग्राहक इस फोन के लॉन्चिंग कार्यक्रम को आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन

    इस फोन में 7.3 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल होगा। वहीं, इस फोन की स्क्रीन फोल्ड होने पर 4.6 इंच की हो जाएगी। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 855 एसओसी दिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इस फोन कि बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 12 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। वहीं, ग्राहक 10 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरे से बेहतर सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें