Samsung Galaxy F62 की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक, मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 Feb 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy F62 Price in India leaked ahead of launching may be Under Rs 25000
Samsung Galaxy f series for demo - फोटो : AMAR UJALA

    सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F62 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है लेकिन उससे पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Samsung Galaxy F62 की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। फोन की कीमत के बारे में एक भारतीय टिप्सटर ने जानकारी दी है। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि फोन में पावरफुल Exynos प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं।

    भारतीय टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक Galaxy F62 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसमें जो एक्सिनॉस प्रोसेसर मिलेगा, उसे हाल ही में Geekbench पर देखा गया है। वहां मल्चीकोर में प्रोसेसर को 2401 स्कोर मिले हैं जो कि स्नैपड्रैगन 765G से अधिक है। मुकुल के मुताबिक Samsung Galaxy F62 की कीमत भारत में 25,000 रुपये से कम होगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy F62 को ब्लूटूथ SIG साइट पर मॉडल नंबर SM-E625F_DS के साथ देखा गया है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलेगा। गैलेक्सी एफ-62 को सैमसंग इंडिया के सपोर्ट पेज पर भी देखा गया है। इसके अलावा फोन की एक फोटो भी सामने आई है जिसके मुताबिक इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy F62 के प्रोसेसर को लेकर अभी कोई पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि इस फोन को Exynos 9825 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6GB रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 मिलेगा। फोन का प्रोडक्शन सैमसंग इंडिया के ग्रेटर नोएडा वाले प्लांट में बड़े स्तर पर शुरू हो गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें