Samsung Galaxy A71 Review: बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन जो ऑलराउंडर है
Samsung Galaxy A71 में 8 जीबी रैम के साथ मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज64 मेगापिक्सल का है मेन कैमरा30,999 रुपये है कीमत

विस्तार
सैमसंग की ए सीरीज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए71 (Samsung Galaxy A71) को हमने एक महीने तक प्राइमरी फोन के तौर पर इस्तेमाल किया है। सैमसंग की एक सीरीज के हिसाब से यह एक प्रीमियम फोन है लेकिन बाजार के हिसाब से यह मिडरेंज स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy A71 की खासियतों की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। फोन को 29,999 रुपये की कीमत पर भारत में पेश किया गया था लेकिन फिलहाल यह फोन 30,999 रुपये में मिल रहा है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि एक महीने तक इस्तेमाल करने के बाद इस फोन के साथ हमारा अनुभव कैसा रहा?
Samsung Galaxy A71 Review: स्पेसिफिकेशन

इस फोन में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी ए71 प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy A71 में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।
Samsung Galaxy A71 Review: डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung ने इस फोन की डिजाइन को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया है। फोन के बैक पैनल पर क्रॉस पैटर्न दिया गया है और ग्लॉसी फिनिशिंग है। गैलेक्सी ए71 का बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट की है लेकिन फिनिशिंग देखकर आप धोखा खा जाएंगे। आपको ग्लास की फीलिंग आएगी। बैक पैनल की ग्रेडियंट डिजाइन और ग्लॉसी कोटिंग आपको ग्लास बॉडी का अहसास देगी। फोन में 4500mAh है लेकिन वजन 179 ग्राम है। ऐसे में फोन वजनी नहीं कहा जाएगा। पॉलीकार्बोनेट बॉडी होने के कारण बिल्ड क्वालिटी को लेकर भी ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।

रियर कैमरा रेक्टेंगल शेप में है जैसा कि इस साल लॉन्च होने वाली सैमसंग के सभी फोन में है। डिस्प्ले पंचहोल स्टाइल में दी गई है। बेजल बहुत ही कम है। फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले में ही दिया गया है। नीचे की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक, स्पीकर और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। डिस्प्ले की शार्पनेस और कलर को लेकर कोई शिकायत नहीं है। टच भी स्मूथ है।
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। सनलाइट में विजिबलिटी अच्छी है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है जैसा कि पिछले साल लॉन्च हुए A70 में दिया गया था। फोन में आपको एक साइड डिस्प्ले भी मिलती है जिसे राइट से लेफ्ट की ओर स्वैप करके देख सकते हैं। कुछ एप्स को आप उसमें रख सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो 30 हजार रुपये की रेंज में सैमसंग की डिजाइन और डिस्प्ले शानदार है।