Samsung Galaxy A54: प्रीमियम डिजाइन वाले फोन की लॉन्च तारीफ आई सामने, दमदार कैमरे से होगा लैस, जानें फीचर्स
Samsung Galaxy A54 की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। फोन में 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।

विस्तार
सैमसंग अपने मिड-रेंज फोन Samsung Galaxy A54 को जल्द भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन की लॉन्च तारीख 16 मार्च निर्धारित की गई है। इस फोन के साथ कंपनी Samsung Galaxy A34 5G को भी लॉन्च कर सकती है। Samsung Galaxy A54 की लॉन्चिंग से पहले ही इसकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। फोन में 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। वहीं फोन के साथ सैमसंग का इन-हाउस प्रोसेसर Exynos 1380 पैक किया जाएगा।
Samsung Galaxy A54 की संभावित स्पेसिफिकेशन
बता दें कि कंपनी इस फोन को अधिकारिक वेबसाइट पर टीज कर चुकी है। फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। अब दावा किया जा रहा है कि फोन को एंड्रॉयड 13 ओएस से लैस किया जाएगा। फोन में 6.4 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट रेट के साथ आएगा। फ्रंट कैमरा के लिए फोन में पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। सैमसंग गैलेक्सी A54 में 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A54 का संभावित कैमरा
वहीं फोन को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा सेंसर देखने मिल सकता है। वहीं फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy A54 की संभावित बैटरी क्षमता
सिर्फ इतना ही नहीं फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग मिलेगी। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। फोन के साथ 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोन की अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें NFC, OTG और 3.5mm जैक और टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट भी मिल सकता है।
- Airtel पैसा वसूल प्लान: एक महीने के रिचार्ज में मिलेगा 90 दिन फ्री Disney+ Hotstar, कीमत सिर्फ इतनी
- Oppo Reno 7 Pro: 47 हजार रुपये के इस फोन को 15 हजार से भी कम में खरीदने का मौका, यहां मिल रहा बेस्ट ऑफर
- Moto G73 vs Poco X5 Pro: दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Gadgets Update: इस हफ्ते भारत में लॉन्च हुए ये शानदार डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स तक, देखें पूरी लिस्ट