2000 रुपये तक घटी Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 की कीमतें, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की प्राइस लिस्ट

अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हाल ही में सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है। बता दें कि कंपनी ने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। हालांकि, जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी के बाद अप्रैल महीने में इन स्मार्टफोन की कीमतें भी महंगी हो गईं थी। लेकिन अब कंपनी ने अपने इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमतों में 2000 रुपये तक की कटौती की है।
Samsung Galaxy A51 की नई कीमतें

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने Galaxy A51 स्मार्टफोन को 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज वेरिएंट के साथ 23,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ कर 25,250 रुपये हो गई थी। वहीं, इस दौरान मई महीने में कंपनी ने इस स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया, जिसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई।
Samsung Galaxy A51 की कीमत में कटौती के बाद अब इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये हो गई है।
Samsung Galaxy A71 की नई कीमतें

भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A71 स्मार्टफोन इस साल फरवरी महीने में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसे सिर्फ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया था। लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये थी। लेकिन जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ कर 31,999 रुपये हो गई।
अब कंपनी ने Galaxy A71 की कीमतों में कटौती की है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 30,999 रुपये हो गई है। कंपनी ने भले ही इसकी कीमतों में कटौती की है, लेकिन लॉन्चिंग प्राइस से यह स्मार्टफोन अभी भी महंगा है।
- Samsung Galaxy Z Fold2 भारत में हुआ लॉन्च, एक फोन में मिलेगा दो स्क्रीन का मजा
- अब अपने बजट में खरीदें नया मोबाइल, 7000 रुपये तक सस्ते हुए ये 6 स्टाइलिश स्मार्टफोन्स
- 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ Honor 30i हुआ लॉन्च, मिलेगी 4000 mAh की बैटरी, पढ़ें कीमत और खासियतें
- Samsung Galaxy Tab S7+ की भारत में बंपर बिक्री, सभी ऑनलाइन चैनल से हुआ आउट ऑफ स्टॉक