टूटी स्क्रीन वाले फोन बदलने पर सैमसंग की ओर से मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

पुराने फोन को एक्सचेंज करके अधिकतर लोग नया फोन खरीदते हैं लेकिन यह तभी संभव है जब आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी हो। खासतौर पर स्क्रीन टूटी हो तो फोन एक्सचेंज नहीं होता है, लेकिन सैमसंग ने टूटी फोन के साथ भी बड़ा ऑफर पेश किया है जो कि अपने आप में अनोखा है।
सैमसंग ने अपनी नई नोट 20 सीरीज के साथ एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत यदि आपके पास टूटी स्क्रीन वाला भी कोई स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज कर सकते हैं। यदि आप नोट 20 सीरीज का कोई फोन खरीदना चाहते हैं और आपके पास टूटी स्क्रीन वाला कोई फोन है तो एक्सचेंज ऑफर के तहत सैमसंग आपको नए फोन पर 5,000 रुपये की छूट देगा।
यह ऑफर 31 अगस्त 2020 तक प्री-बुकिंग करने वालों ग्राहकों के लिए है। यह जरूरी नहीं है कि आप सैमसंग का फोन ही एक्सचेंज करेंगे, आप किसी भी कंपनी का फोन एक्सचेंज कर सकते हैं। सैमसंग ने इसे अपग्रेड बोनस नाम दिया है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज की शुरुआती कीमत 77,999 रुपये है।
कैसे उठाएं ऑफर का फायदा?
सबसे पहले आपको माय गैलेक्सी एप में साइनइन करना होगा। इसके बाद टूटी स्क्रीन का एक बैनर दिखेगा। इसके बाद पुराने फोन यानी टूटी स्क्रीन वाले फोन के बारे में जानकारी देनी होगी। फिर ‘Check Now’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके अपने फोन की कीमत दिख जाएगी और फिर आप सैमसंग के किसी नजदीकी स्टोर पर जाकर फोन एक्सचेंज कर सकेंगे।
- iPhone 12 का भारत में होगा प्रोडक्शन, अगले साल से होगी शुरुआत
- बदला फेसबुक का सुर, कहा- डोनाल्ड ट्रंप ने नफरत वाला पोस्ट किया तो उसे डिलीट करेंगे
- World Photography Day 2020: स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करते समय ये टिप्स करेंगे मदद, बना देंगे स्मार्ट फोटोग्राफर!
- अगर बजट है कम तो 5,000 रुपये तक की कीमत में आते हैं ये शानदार स्मार्टफोन