सैमसंग का दमदार ऑफर: फ्लैगशिप और प्रीमियम फोल्डेबल फोन खरीदना हुआ आसान, जानें क्या है स्कीम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 27 Jul 2022 12:34 PM IST
सार

दरअसल सैमसंग पहली बार अपने फ्लैगशिप और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन पर Buy Now, Pay Later स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम के तहत आप बहुत कम मंथली इंस्टॉलमेंट में यह फोन खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Samsung Buy Now, Pay Later offer for buy foldable phone know scheme in hindi
Samsung Buy Now, Pay Later offer - फोटो : Samsung

    विस्तार

    यदि आप भी कम बजट की बजह से सैमसंग के महंगे, फ्लैगशिप और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के महंगे फोन को अब आप आसान इंस्टॉलमेंट में खरीद सकते हैं। दरअसल सैमसंग पहली बार अपने फ्लैगशिप और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन पर (Buy Now, Pay Later) स्कीम लेकर आया है। सैमसंग ने आज यानी 27 जुलाई को इस कमाल की स्कीम की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत आप बहुत कम मंथली इंस्टॉलमेंट में यह फोन खरीद पाएंगे।

    क्या है स्कीम?

    Buy Now, Pay Later स्कीम में आपको फ्लैगशिप या प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसे Galaxy S22 सीरीज, Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 फोन की 60 फीसदी कीमत को 18 मंथली इंस्टॉलमेंट में देना है। इसके बाद 19वीं इंस्टॉलमेंट में आपको बाकी की 40 फीसदी कीमत को एकसाथ देना होगा।

    विज्ञापन

    इस स्कीम में बिना किसी डाउन पेमेंट के आप फोन खरीद सकते हैं। आपको स्कीम में केवल 1 प्रतिशत का प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। यह ऑफर अभी केवल आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस स्कीम का फायदा पूरे देश की रिटेल आउटलेट्स पर उठाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस ऑफर के साथ आईसीआईसीआई के Buy Now, Pay Later ऑफर्स से खरीदारी करने पर आप Galaxy S22 Ultra 5G के साथ Galaxy Watch 4 को 2999 रुपये और Galaxy S22+ 5G या Galaxy S22 5G की खरीदी पर Galaxy Buds 2 को मात्र 2999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें