CES 2023: रोबोटिक डॉग और Talking Pets हुए पेश, ये किट बना देगी कुत्ते को भी स्मार्ट, जानें क्या है खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 06 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

FluentPet ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 में अपने नए Talking Pets डिवाइस को पेश किया है। इस डिवाइस की मदद से आपका पालतू कुत्ता आपसे बात कर सकता है।

विज्ञापन
Robotic Dog With Personality Traits and Talking Pets Unveiled at CES 2023 know details
Talking Pets - फोटो : FluentPet

    विस्तार

    साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 लास वेगास में पांच जनवरी से शुरू हो गया है। आठ जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। टेक कंपनियां इस हफ्ते सीईएस में अपने नवीनतम प्रोडक्ट को शोकेस कर रही हैं। इवेंट में अलग-अलग तरह के कई शानदार प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। अब FluentPet ने इवेंट में अपने नए Talking Pets डिवाइस को पेश किया है। इस डिवाइस की मदद से आपका पालतू कुत्ता आपसे बात कर सकता है। वहीं इवेंट में Dog-E नाम का एक रोबोटिक कुत्ता भी पेश किया गया है, जो एप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इस प्रोडक्ट के बारे में...

    Talking Pets
    Talking Pets - फोटो : FluentPet

    Talking Pets

    क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका कुत्ता आपसे बात कर सकता हो तो वह क्या कहेगा? इसी अवधारणा को को सक्षम करने के लिए फ्लूएंटपेट ने एक Talking Pets नाम की किट को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि उनकी किट में कई सारी बटन मिलती हैं, जिनकी मदद से पालतू जानवर भूख लगने पर आपको कह सकते हैं। दरअसल, फ्लुएंटपेट के अनुसार, आपको पहले अपने पालतू जानवर को इसके लिए प्रशिक्षित करना होगा, जिससे वह भूख लगने, बाहर जानें या खेलने जैसी चीजों के लिए बटन दबाकर आपको बता सके।

    विज्ञापन

    बटन हेक्सागन (षट्भुज) के आकार की प्लास्टिक की चटाई में आते हैं, जिसे हेक्सटाइल कहा जाता है। बटनों का एक बड़ा संग्रह बनाने के लिए हेक्सटाइल को एक दूसरे से जोड़ा जा सकता है। फ्लूएंट पेट की स्टार्टर किट की कीमत 159.95 डॉलर (लगभग 13,200 रुपये) है। इस किट में हेक्सटाइल्स, एक स्पीकर और छह बटन मिलती हैं। इसे एप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Robot Dog
    Robot Dog - फोटो : सोशल मीडिया

    Robot Dog

    रोबोडॉग Dog-E को WowWee द्वारा पेश किया गया है। डॉग-ई में लाइट, साउंड और पर्सनैलिटी ट्रेट्स के दस लाख से अधिक संभावित संयोजन (कॉम्बिनेशन) हैं। कंपनी के अनुसार, डॉग-ई एक खाली कैनवास के रूप में शुरू होता है और जैसे ही आप इसे सेट करते हैं, यह अपनी पर्सनैलिटी विकसित करता है। डॉग-ई को एप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। डॉग-ई में आवाज सुनने के लिए ऑडियो सेंसर हैं, इसके किनारों और शरीर पर टच सेंसर हैं और इसकी एक पूंछ भी है जिसे आप नोटिफिकेशन के लिए प्रोग्राम कर सकते हैं। यानी मैसेज को दिखाने के लिए यह अपनी पूंछ हिला सकता है।

    WowWee की जेसिका कालीचमैन का कहना है कि यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो असली कुत्ता रखने में सहज नहीं होते हैं और उन लोगों के लिए भी जिन्हें एलर्जी है। कंपनी का कहना है कि डॉग-ई को सितंबर तक ई-स्टोर पर उपलब्ध किया जा सकता है। इसकी कीमत 79 डॉलर (लगभग 6,500 रुपये) रखी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें