Redmi Note 12 Turbo: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, मिलेगा Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 16GB रैम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 26 Mar 2023 09:39 AM IST
सार

कंपनी ने Redmi Note 12 Turbo के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं। इसमें OLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है और यह 1TB तक स्टोरेज से लैस होगा।

विज्ञापन
Redmi Note 12 Turbo Specifications Confirmed before launch with 16GB RAM and 1TB Storage know all details
Redmi Note 12 Turbo - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    रेडमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Redmi Note 12 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 28 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन को Redmi Note 12 Pro Plus 5G के अपग्रेडेशन वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी शेयर किए हैं। इसमें OLED डिस्प्ले होने की पुष्टि की गई है और यह 1TB तक स्टोरेज से लैस होगा। वहीं फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला फोन होगा।

    फोन में 6.67 इंच का 12 बिट OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जो कि पंच होल डिजाइन में आएगा। फोन के साथ HDR10+ और 1920Hz पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, Redmi Note 12 टर्बो 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। वहीं फोन की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसके साथ 5,500 एमएएच की बैटरी और 67 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एनएफसी और ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिल सकता है।

    विज्ञापन

    आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने आगामी Redmi Note 12 Turbo के कुछ प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की है। कंपनी के अनुसार, फोन को स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि रेडमी नोट 12 टर्बो नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ एक नया मानक सेट करेगा। स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर आधारित है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.91GHz है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह एड्रेनो 725 जीपीयू के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर की तुलना में इस प्रोसेसर के 50 प्रतिशत बेहतर परफॉरमेंस का दावा किया गया है। क्वालकॉम का यह भी दावा है कि स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर अपने पुराने प्रोसेसर की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक एफिशिएंट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें