Xiaomi ने लॉन्च किया एक और सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7 हजार रुपये से कम !

चीन की स्मार्टउोन निर्माता कंपनी ने चीनी बाजार में एक नया स्मार्टफोन Redmi 7A पेश किया है, हालांकि रेडमी 7ए के बारे में पहले से ही लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। बता दें कि रेडमी 6ए की अपार सफलता के बाद शाओमी ने रेडमी 7ए को पेश किया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Redmi 7A की स्पेसिफिकेशन

रेडमी 7ए के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इस फोन में बुजुर्ग और बच्चों के लिए अलग से एक मोड दिया गया है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है।
रेडमी 7ए का कैमरा और कीमत

वहीं कंपनी ने इस फोन की रैम और स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह जरूर कहा है कि फोन में तीन कार्ड स्लॉट मिलेंगे और मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो Redmi 7A में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक सपोर्ट मिलेगा।
रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ आपको 10 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ भी मिलेंगे। कीमत की बात करें तो रेडमी 7ए की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन Gizmochina की लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी 7ए की कीमत RMB 599 यानि करीब 6 हजार रुपये हो सकती है। इस फोन की भारत में लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।