Redmi का यह सस्ता फोन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 128GB तक की स्टोरेज मिलेगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

कहा जा रहा है कि Redmi 12C को भारत में MWC 2023 से पहले लॉन्च किया जाएगा जो कि 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच बार्सिलोना में होने जा रहा है। नया फोन Redmi 10C का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

विज्ञापन
Redmi 12C to Launch in India in February Said report
Redmi 12C - फोटो : mi.com

    विस्तार

    रेडमी का नया फोन Redmi 12C भारत में आने के लिए तैयार है। Redmi 12C एक सस्ता फोन है जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि Redmi 12C के भारतीय वेरियंट को भी चाइनीज वेरियंट की डिजाइन में भी पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Redmi 12C को भारत में MWC 2023 से पहले लॉन्च किया जाएगा जो कि 27 फरवरी से 2 मार्च के बीच बार्सिलोना में होने जा रहा है। नया फोन Redmi 10C का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

    91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Redmi 12C में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU भी होगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।

    विज्ञापन

    Redmi 12C को चीन में 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Redmi 12C को लेकर रेडमी इंडिया ने अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। Redmi 12C के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक होगा और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलेगी।

    Redmi 12C को चीन में 699 चीनी युआन यानी करीब 8,400 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Redmi 12C के साथ हाईब्रिड डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में LPDDR4X रैम और eMMC 5.1 मेमोरी है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। चीन में Redmi 12C की बिक्री हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें