Redmi 10 Power भी भारत में हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा बहुत कुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Apr 2022 03:30 PM IST
सार

रेडमी ने आज यानी 20 अप्रैल को भारत में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें एक रेडमी 10ए और दूसरा Redmi 10 Power शामिल है। नया फोन Redmi 9 Power का अपग्रेडेड वर्जन है।

विज्ञापन
Redmi 10 Power launched in India With 6000mAh Battery 8GB RAM Price and Specifications
Redmi 10 Power - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रेडमी ने आज यानी 20 अप्रैल को भारत में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें एक रेडमी 10ए और दूसरा Redmi 10 Power शामिल है। नया फोन Redmi 9 Power का अपग्रेडेड वर्जन है जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। Redmi 10 Power में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी है। Redmi 10 Power के साथ 8 जीबी तक रैम भी दी गई है।

    Redmi 10 Power के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। फोन को पावर ब्लैक और स्पोर्टी ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री तारीख के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    Redmi 10 Power में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 13 है। इसमें 6.7 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स तक है। डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 3 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगा यानी कुल 11 जीबी रैम मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें