Realme Watch 3 की पहली सेल आज, इसमें कॉलिंग फीचर भी है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Aug 2022 10:57 AM IST
सार

Realme Watch 3 को आज दोहपर 2 बजे से फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Realme Watch 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.8 इंच की बड़ी कलरफुल डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Realme Watch 3 first sale today in India price offers and features
Realme Watch 3 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी किसी किफायती कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो Realme Watch 3 की आज यानी दो अगस्त को भारत में पहली सेल है। Realme Watch 3 को आज दोहपर 2 बजे से फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Realme Watch 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.8 इंच की बड़ी कलरफुल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा रियलमी की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है। Realme Watch 3 की बैटरी लाइफ को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है।

    Realme Watch 3 की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। Realme Watch 3 को ब्लैक और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर के तहत एक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी की छूट भी मिल रही है।

    विज्ञापन

    Realme Watch 3 में 1.8 इंच की TFT-LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x286 पिक्सल और ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसके साथ राइट में एक बटन भी है जिसका इस्तेमाल नेविगेशन के लिए होगा। Realme Watch 3 के साथ 110 से अधिक वॉच फेसेज मिलेंगे। रियलमी की इस वॉच को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Watch 3 के साथ कॉलिंग का भी सपोर्ट है। बेहतर कॉलिंग के लिए इसमें AI आधारित न्वाइज कैंसिलेशन भी है। इस वॉच में 110 फिटनेस मोड हैं। इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर भी है। इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग के अलावा स्टेप काउंटर, स्ट्रेम मॉनिटर और स्लीप ट्रैकिंग है। वॉटरप्रूफ के लिए इसे IP68 की रेटिंग मिली है। बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें