80W चार्जिंग वाला यह फोन हुआ 10 हजार रुपये सस्ता, इसमें है E4 AMOLED डिस्प्ले
रियलमी ने Realme GT Neo 3T को पिछले साल 29,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के साथ मिलने वाले ऑफर के बारे में..

विस्तार
यदि आप भी किसी जबरदस्त फोन को कम कीमत में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी का एक फ्लैगशिप फोन 10,000 रुपये सस्ता हो गया है। रियलमी ने Realme GT Neo 3T को पिछले साल 29,999 रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के साथ मिलने वाले ऑफर के बारे में..
Realme GT Neo 3T की कीमत में कटौती फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 2023 से पहले हुई है। बता दें कि सेल की शुरुआत 5 मई से होने जा रही है, जबकि फोन को अभी भी नई कीमत पर खरीदा जा सकता है। Realme GT Neo 3T के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को अब 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Realme GT Neo 3T के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 29,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज को 33,999 रुपये की कीमत पर पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
- भारत में 14 मैसेजिंग एप पर बैन: आतंकी इस तरह करते हैं एप का इस्तेमाल, किसी को भनक तक नहीं लगती
- Wikipedia: तेजी से बढ़ रहा है विकीपीडिया का असर, यूजर्स की संख्या में भारी उछाल
- App Ban in India: सरकार ने तोड़ दिया आतंकियों का कनेक्शन, 14 मोबाइल एप्स पर लगाया बैन
- Apple ने अपने कर्मचारी पर लगाया 155 करोड़ रुपये का जुर्माना, तीन साल की जेल की सजा भी