Realme C33: कम कीमत में 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी वाला फोन, इस दिन होगा लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 04 Sep 2022 12:09 PM IST
सार

Realme C33 में 50 मेगापिक्सल डुअल एआई कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही फोन कोस्लिम बॉडी डिजाइन और 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

Realme C33 set to launch in india at september 6 with 50MP camera  5,000mAh battery specifications features p
Realme C33 - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने एट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C33 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 6 सितंबर को भारत में लॉन्च जाएगा। इस फोन के साथ कंपनी Realme Buds Air 3S वायरलेस ईयरबड्स और Realme Watch 3 Pro को भी लॉन्च करेगी। Realme C33 को 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    Realme C33 की सभांवित स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Realme C33 को 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत 10 हजार से कम रहने वाली है। फोन को स्लिम बॉडी और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में आपको 8.3mm स्लिम डिजाइन और 187 ग्राम वजन मिलने वाला है। साथ ही फोन को तीन कलर ऑप्शंस ब्लू, ब्लैक और गोल्ड में पेश किया जाएगा।

    फोन को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Realme C33 को एंड्रॉयड 12 और Unisoc प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल एआई कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर दिया जाएगा।

    Realme C33 कीबैटरी

    Realme C33 को 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर स्टैंडबाय मोड पर 37 दिन तक बैकअप मिलता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें