Realme C30s: 7,499 रुपये की कीमत में मिलती है शानदार डिजाइन, जानें फीचर्स और कैमरा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 14 Sep 2022 03:44 PM IST
सार

Realme C30 को अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Realme C30s launched in india With 5,000mAh Battery 8 Mp Camera Price Specifications
Realme C30s - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने अपने नए एंट्री लेवल फोन Realme C30s को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C30 को अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। Realme C30s में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

    Realme C30s को दो कलर ऑप्शन स्ट्राइप ब्लू और स्ट्राइप ब्लैक में पेश किया गया है। फोन को दो स्टोरेज वेरियंट में लाया गया है, जिसमें 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है, जबकि 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। फोन को 23 सितंबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर फोन को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से खरीदा सकते हैं।

    विज्ञापन

    Realme C30s में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI GO मिलता है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 400 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें