40 घंटे की बैटरी के साथ Realme ने लॉन्च किए नए ईयरबड्स, पानी में भी नहीं होंगे खराब!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 11 May 2023 06:04 PM IST
सार

Realme Buds Air 5 Pro के साथ 40 घंटे बैटरी बैकअप का दावा है। रियलमी के नए बड्स को दो कलर ऑप्शन और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन
Realme Buds Air 5 Pro Launched With 40 Hours Battery Life know price and All Details
Realme Buds Air 5 Pro - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Air 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। नए TWS ईयरबड्स वाटर रेसिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। बड्स के साथ 40 घंटे बैटरी बैकअप का दावा है। रियलमी के नए बड्स को दो कलर ऑप्शन और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं बड्स की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    रियलमी बड्स एयर 5 प्रो को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। बड्स दो कलर ऑप्शन- द सिटी ऑफ सनराइज (पेल व्हाइट) और स्टाररी नाइट डार्क (ब्लैक) में उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 399 चीनी युआन (करीब 4,722 रुपये) है। कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    रियलमी बड्स एयर 5 प्रो ईयरबड्स दो ड्राइवरों के कॉम्बिनेशन के साथ आते हैं, जिनमें 11 मिमी वूफर और 6 मिमी माइक्रो-प्लेन ट्वीटर शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इसके साथ एकॉस्टिक साउंड के लिए 20-40KHz की फ्रीक्वेंसी रिस्पांस रेंज मिलती है। नए लॉन्च किए गए ईयरफोन ब्लूटूथ v5.3 के साथ-साथ AAC, SBC और LDAC जैसे ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें