Realme 9 Pro 5G Realme 9 Pro+: स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड मिलेगा, फोन से ही हार्ट रेट चेक कर सकेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Feb 2022 03:04 PM IST
सार

The Realme 9 Pro 5G will compete against the likes of the Infinix Zero 5G, Vivo T1 5G, and the Moto G71 5G, while the Realme 9 Pro+ 5G will compete with models such as the Mi 11i, Xiaomi 11i HyperCharge 5G, and the Moto Edge 20.

विज्ञापन
Realme 9 Pro 5G Realme 9 Pro plus 5G launched in India Price and Specifications
Realme 9 Pro+ 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने रियलमी 9 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro plus 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro plus 5G दोनों फोन के कैमरे की चर्चा लॉन्चिंग के पहले से ही है। Realme 9 Pro plus 5G को कंपनी ने इनबिल्ट AI न्वाइज रिडक्शन इंजन 3.0 के साथ पेश किया है जिसे लेकर लो लाइट में भी बेहतर फोटो का दावा किया गया है। फोन के साथ स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड 2.0 भी दिया गया है। Realme 9 Pro+ 5G के साथ डुअल स्पीकर है जिसके साथ Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो दोनों का सपोर्ट है। Realme 9 Pro 5G का मुकाबला Infinix Zero 5G, Vivo T1 5G और Moto G71 5G जैसे फोन से होगा, जबकि Realme 9 Pro+ 5G, Mi 11i, Xiaomi 11i HyperCharge 5G और Moto Edge 20 की बराबरी करेगा।

    Realme 9 Pro 5G, Realme 9 Pro+ 5G की कीमत

    Realme 9 Pro+ 5G
    Realme 9 Pro+ 5G - फोटो : amarujala

    Realme 9 Pro 5G price की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये (लॉन्चिंग ऑफर वाली कीमत) रखी गई है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। Realme 9 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G को ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और सनराइज ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Realme 9 Pro 5G की बिक्री 23 फरवरी से और Realme 9 Pro+ 5G की बिक्री 21 फरवरी से होगी। HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Realme 9 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme 9 Pro 5G
    Realme 9 Pro 5G - फोटो : amarujala

    Realme 9 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 मिलेगा। इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें