5000mAh की बैटरी और चार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Realme 5i

रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 5i को वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। रियमली 5आई की लॉन्चिंग 9 जनवरी को भारत में होने वाली है। रियलमी 5आई पिछले साल लॉन्च हुए Realme 5 का अपग्रेडेड वर्जन है। Realme 5i की खासियतों की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं। इसके अलावा इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है
वियतनाम में Realme 5i के 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत VND 3,690,000 यानी करीब 11,500 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत VND 4,290,000 यानी करीब 13,500 रुपये है। Realme 5i ब्लू और ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0.1 दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का प्रोटेक्शन भी है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम मिलेगी।
फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का, तीसरा 2 मेगापिक्सल का और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ 4के रिकॉर्डिंग मिलेगी।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10 वॉच की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।