Realme 11 Pro: लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, फीचर्स से लेकर कैमरा तक, जानें सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 04 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

भारत में लॉन्च से पहले, Realme 11 Pro Series के रैम और स्टोरेज ऑप्शन लीक हो गए थे और अब एक नए ट्वीट में इसके लॉन्च ऑफर और प्री-ऑर्डर की तारीख भी सामने आई है। फोन की कीमत को लेकर भी दावा किया गया है।

विज्ञापन
Realme 11 Pro Series 5G Pre-order Date and Offers Leaked Ahead of June 8 India Launch
Realme 11 Pro Series - फोटो : Realme

    विस्तार

    रियलमी इस हफ्ते के अंत में भारत में एक नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 11 Pro Series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी 8 जून को देश में रियलमी 11 प्रो सीरीज को पेश करेगी। इस सीरीज के तहत रियलमी 11 प्रो+ 5जी और रियलमी 11 प्रो 5जी को पेश करने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च से पहले, डिवाइस के रैम और स्टोरेज ऑप्शन लीक हो गए थे और अब एक नए ट्वीट में इसके लॉन्च ऑफर और प्री-ऑर्डर की तारीख भी सामने आई है। फोन की कीमत को लेकर भी दावा किया गया है।

    ट्विटर पर एक लोकप्रिय टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो शेयर की है, जो रियलमी 11 प्रो सीरीज 5जी के लिए प्री-ऑर्डर पीरियड का खुलासा करती है। इसके अलावा, पोस्टर आने वाले रियलमी फोन के लिए प्री-ऑर्डर ऑफर्स की भी पुष्टि करता है, साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ बैंक ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।

    विज्ञापन

    सीरीज की यूरोप लॉन्च की डिटेल्स सामने आई हैं। जिसको लेकर टिप्स्टर पारस गुगलानी ने NewzOnly के साथ मिलकर फोन की कीमत का खुलासा किया है। यूरोप में Realme 11 Pro 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा और फोन की शुरुआती कीमत 310 यूरो (लगभग 27,000 रुपये) हो सकती है। वहीं फोन को Astral Black और Sunrise Beige कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    8 जून को लॉन्च होने वाली Realme 11 Pro Series को उसी दिन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होने वाली है। पोस्टर में कहा गया है कि डिवाइस 8 जून से 14 जून, 2023 तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। इसका मतलब है कि यह डिवाइस 15 जून से फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। वहीं प्री-ऑर्डर पर कंपनी 4,499 रुपये कीमत की Watch 2 Pro भी फ्री देने वाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें