लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने पेश किया Realme 10 का डिजाइन, कलर और कैमरा फीचर, जानें डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Nov 2022 10:13 AM IST
सार

Realme 10 में MediaTek Helio G99 SoC प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Realme 10 set to Launch In India on November 9 Specifications Design price
Realme 10 - फोटो : Realme

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड जल्द अपने नए फोन Realme 10 को लॉन्च करने वाला है। इस फोन सीरीज को 9 नवंबर को भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने Realme 10 की डिजाइन और कलर की जानकारी का खुलासा कर दिया है। फोन को रश ब्लैक और ब्लू-पर्पल ग्रेडिएंट कलर में पेश किया जाएगा। वहीं फोन को यूनीबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि काफी हद तक रियलमी 9i 5G की तरह लगता है।

    Realme 10 को 15 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि फोन को Realme 9 5G की कीमत पर पेश किया जा सकता है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में पेश किया था। इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।

    विज्ञापन

    Realme 10 में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्स रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फोन के साथ MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलेगा। फोन को यूनीबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें कैमरे के साथ LED फ्लैश और 3.5mm का ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलेगा। फोन के साथ 16 जीबी तक डायनेमिक रैम (8 जीबी ऑनबोर्ड + और 8 जीबी वर्चुअल) और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें