pTron Tangent Urban Review: बेस्ट BASS वाला सबसे सस्ता नेकबैंड

घरेलू कंपनी पीट्रोन ने अपने नए वायरलेस नेकबैंड pTron Tangent Urban को लॉन्च कर दिया है। pTron Tangent Urban को लेकर 60 घंटे के बैटरी बैकअप और हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक इस नेकबैंड को गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। pTron Tangent Urban में AptSense टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे यूजर्स को गेमिंग के दौरान 50ms का लो लैटेंसी मोड मिलेगा। pTron Tangent Urban की कीमत 799 रुपये रखी गई है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि सबसे कम कीमत में यह बेस्ट बास वाला नेकबैंड है?
pTron Tangent Urban Review: फीचर्स

पीट्रोन के इस नेकबैंड में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 है। इसके अलावा इसमें TrueSonic Bass Boost टेक्नोलॉजी दी गई है। pTron Tangent Urban में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। pTron Tangent Urban को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। चार्जिंग के इसमें टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के बैकअप का दावा है। नेकबैंड में बटन भी दिए गए हैं। pTron Tangent Urban को फैव ब्लैक, ऑसियन ग्रीन और मैजिक ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।
pTron Tangent Urban Review: डिजाइन

Tron Tangent Urban नेकबैंड की डिजाइन थोड़ा अलग है। बैंड की डिजाइन राउंड है। राइट वाले बैंड में सभी बटन और चार्जिंग पोर्ट को जगह मिली है। इसमें टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। दोनों बड्स में मैग्नेट है जिससे ये इस्तेमाल ना होने की स्थिति में आपस में चिपक जाते हैं लेकिन म्यूजिक पॉज नहीं होती है।

कायदे से दोनों बड्स के आपस में चिपक जाने के बाद म्यूजिक बंद हो जानी चाहिए या फिर पॉज हो जानी चाहिए, लेकिन वास्तलव मे ऐसा नहीं है। नेकबैंड का मैटेरियल प्लास्टिक का है, लेकिन सिलिकॉन की अच्छी कोटिंग है। Tron Tangent Urban की डिजाइन प्रीमियम तो नहीं है लेकिन अपनी कीमत में खराब नहीं है।
pTron Tangent Urban Review: परफॉर्मेंस

pTron Tangent Urban की आवाज अच्छी है। यदि आप बहुत ही शानदार ऑडियो क्वॉलिटी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए नहीं है लेकिन कम कीमत में हेवी बास चाहते हैं तो pTron Tangent Urban को आप खरीद सकते हैं। pTron Tangent Urban का ट्यून अच्छा है और यदि आप हेवी बास वाले गाने सुन रहे हैं तो मजा आएगा। रिव्यू के दौरान हमने pTron Tangent Urban पर फिल्में भी देखी जिसका एक्सपेरियंस अच्छा रहा।

कनेक्टिविटी को लेकर समस्या नहीं है लेकिन pTron Tangent Urban के साथ फोन पर बात करने का एक्सेरियंस हमारा बढ़िया नहीं रहा। वैसे भी कंपनी ने pTron Tangent Urban को खासतौर पर गेमिंग और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया है। गेमिंग के दौरान आवाज अच्छी मिलती है। इसके साथ 50ms तक का लो लैटेंसी मोड मिलता है तो गेमिंग के लिए यह ठीक-ठाक कहा जाएगा।
pTron Tangent Urban Review: बैटरी

pTron Tangent Urban की बैटरी को लेकर 60 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है और फास्ट चार्जिंग को लेकर 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे के बैकअप का दावा है। रिव्यू के दौरान हमने 60 फीसदी बैटरी के साथ इस नेकबैंड को इस्तेमाल करना शुरू किया था और हमने करीब लगातार 17 घंटे तक इस्तेमाल हुआ। फास्ट चार्जिंग अच्छी है। वैसे भी बैटरी लाइफ कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे आपने दिनभर में कितने कॉल किए, कितनी फिल्में देखी, कितनी देर गेमिंग की, आदि... कॉलिंग मे बैटरी की खपत अधिक होती है।
तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप मनोरंजन के लिए 1,000 रुपये से कम कीमत में कोई नेकबैंड चाहते हैं और हेवी बास भी चाहते हैं तो Tron Tangent Urban आपके लिए है। यह आपको निराश नहीं करेगा। 799 रुपये में इसे बेस्ट ऑडियो क्वॉलिटी वाला नेकबैंड कहा जा सकता है।