pTron की मेड इन इंडिया सीरीज भारत में लॉन्च, ईयरबड्स की शुरुआती कीमत 899 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 12:05 PM IST
सार

Dynamo Pro में 18W की हाई-स्पीड चार्जिंग है। इसके अलावा इसमें 10000mAh की बैटरी है और दो आउटपुट भी है यानी एक साथ आप दो डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
pTron Launches the Country FIRST Made in India Smart Accessories Collection Atmanirbhar Bharat
pTron Bassbuds Plus - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने भारत में अपने नए वायरलेस ईयरबड्स पेश किया है। pTron Bassbuds Plus को लेकर दावा है कि कंपनी यह कंपनी का पहला 100 फीसदी मेड इन इंडिया है। pTron Bassbuds Plus का वजन 4 ग्राम है। इसके साथ स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी है। इस ईयरबड्स में 8mm का हाई-एंड कॉपर ड्राइवर है। साथ ही इसमें वन-स्टेप इंस्टा पेयरिंग है।

    कनेक्टिविटी के लिए pTron Bassbuds Plus में ब्लूटूथ 5.0 है। इसकी बैटरी को लेकर 12 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें वॉयस असिस्टेंट है। वॉटर और स्वेट रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। pTron Bassbuds Plus एक बजट वायरलेस ईयरबड्स है। इसकी कीमत महज 899 रुपये है।

    विज्ञापन

    ईयरबड्स के अलावा कंपनी ने दो पावरबैंक भी लॉन्च किए हैं जिनमें Dynamo Pro और Dynamo Lite शामिल हैं। Dynamo Pro में 18W की हाई-स्पीड चार्जिंग है। इसके अलावा इसमें 10000mAh की बैटरी है और दो आउटपुट भी है यानी एक साथ आप दो डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Dynamo Lite में 10W की हाई-स्पीड चार्जिंग है। इन दोनों को इस लिहाज से डिजाइन किया गया है ताकि शॉर्ट सर्किट ना हो। Dynamo Pro और Dynamo Lite की बिक्री अमेजन इंडिया से क्रमशः 599 रुपये और 549 रुपये में हो रही है।

    pTron के मेड इन इंडिया प्रोडक्ट

    pTron Bassbuds PluspTron Dynamo ProDynamo LitepTron SoleropTron Volta Plus

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें