pTron ने लॉन्च की कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच, इनबिल्ट गेम भी मिलेगा, कीमत 12 सौ रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Feb 2023 12:41 PM IST
सार

pTron Force X12N में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट ट्रैकिंग, डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और ब्रिदिंग एक्सराइज शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए pTron Force X12N में ब्लूटूथ 5.0 मिलता है। वॉच के साथ कॉलिंग की भी सुविधा है और इसके लिए माइक और स्पीकर है।

विज्ञापन
pTron Force X12N Launched in India with calling feature price and specifications
pTron Force X12N - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी pTron ने अपनी नई स्मार्टवॉच pTron Force X12N को लॉन्च कर दिया है। pTron Force X12N को खासतौर पर उनके लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में कॉलिंग और स्टाइलिश स्मार्टवॉच चाहते हैं। pTron Force X12N के साथ इनबिल्ट गेम भी मिलेगा। इसके अलावा इसकी बॉडी मेटल की है।

    pTron Force X12N की कीमत 1,199 रुपये रखी गई है। इसके साथ 1.85 इंच की एचडी स्क्रीन है जिस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन है। वॉच के साथ एक रोटेटेबल क्राउन भी मिलता है। pTron Force X12N के साथ 130+ वॉच फेसेज मिलती हैं और इसकी बैटरी को लेकर 5 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    pTron Force X12N में हेल्थ फीचर्स के तौर पर हार्ट रेट ट्रैकिंग, डेली एक्टिविटी ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और ब्रिदिंग एक्सराइज शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए pTron Force X12N में ब्लूटूथ 5.0 मिलता है। वॉच के साथ कॉलिंग की भी सुविधा है और इसके लिए माइक और स्पीकर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    pTron Force X12N में आप 8 फेवरेट कॉन्टेक्ट सेव कर सकते हैं। pTron Force X12N से आप फोन के कैमरे और फोन में प्ले हो रहे म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। pTron Force X12N के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है। pTron की इस वॉच को आईओएस और एंड्रॉयड सभी तरह के फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

    pTron Force X12N को कार्बन ब्लैक, गोल्ड ब्लैक, ब्लेजिंग ब्लू और शैंपेन पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अमेजन से हो रही है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें