pTron FORCE X11 Review: IP68 रेटिंग के साथ बजट में अच्छी लुक और कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Feb 2022 03:51 PM IST
pTron FORCE X11 Review calling smartwatch with IP68 Rating
pTron FORCE X11 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    ऑडियो सेगमेंट की प्रमुख कंपनी pTron ने हाल ही में स्मार्टवॉच मार्केट में pTron FORCE X11 के साथ एंट्री की है। कंपनी ने अपनी पहली स्मार्टवॉच pTron FORCE X11 को 1.7 इंच की एचडी कलर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। pTron FORCE X11 की बॉडी मेटल की है। pTron FORCE X11 में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग से लेकर हार्ट रेट मॉनिटरिंग तक का फीचर मिलेगा। pTron FORCE X11 की सबसे खास बात यह है कि 2,799 रुपये वाली इस वॉच में आपको कॉलिंग का भी फीचर मिल रही है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या यह स्मार्टवॉच खरीदने लायक है?

    pTron FORCE X11
    pTron FORCE X11 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    pTron FORCE X11 Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    पीट्रोन की इस स्मार्टवॉच की अच्छी बात यह है कि एंट्री लेवल कीमत में आपको मेटल बॉडी मिल रही है। इसकी बॉडी जिंक एलॉय की है। इसमें 1.7 इंच की टच सपोर्ट वाली कलरफुल डिस्प्ले दी गई है जो कि आउटडोर में परेशान नहीं करती है, हालांकि सीधी धूप में थोड़ी परेशानी होती है। कंपनी ने इसकी ब्राइटनेस की निट्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। स्पीकर को लेफ्ट में जगह मिली है और राइट में क्राउन है।

    pTron FORCE X11 Review: IP68 रेटिंग के साथ बजट में अच्छी लुक और कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच

    इसमें पांच इन बिल्ट वॉच फेसेज डिस्प्ले के साथ डबल टैप वेकअप नहीं मिलता है। डिस्प्ले पर स्क्रीन प्रोटेक्टर भी दिया गया है। स्ट्रैप की क्वॉलिटी अच्छी है। स्ट्रैप सिलिकॉन का है और स्ट्रैप को बदलना आसान है। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक प्वाइंट मिलते हैं। डिस्प्ले का टच और स्क्रॉल स्मूथ है। इस वॉच के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिलती है जो कि बहुत बड़ी बात है। इस रेंज में किसी अन्य स्मार्टवॉच में आपको IP68 की रेटिंग नहीं मिलेगी।

    pTron FORCE X11 Review: IP68 रेटिंग के साथ बजट में अच्छी लुक और कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच
    pTron FORCE X11
    pTron FORCE X11 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    pTron FORCE X11 Review: परफॉर्मेंस

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। pTron FORCE X11 के साथ आपको ब्लड ऑक्सीजन के साथ-साथ ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी मिलेगा। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। कॉलिंग के लिए इसमें स्पीकर और माइक दिए गए हैं। कॉलिंग फीचर आप हमेशा ऑन करके नहीं रख सकते, क्योंकि कॉलिंग फीचर ऑन करने के बाद वॉच का स्पीकर फोन के साथ ब्लूटूथ से पेयर होता है जिसके बाद फोन के प्ले होने वाले वीडियो की आवाज भी वॉच से ही आती है। स्पीकर का ऑडियो लेवल शानदार है। कॉलिंग के दौरान बात सुनने में कोई परेशानी नहीं होती है। pTron FORCE X11 को Da Fit एप के साथ पेयर किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें